News Room Post

Salman Khan: सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन

Salman Khan

नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया। वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी एकाएक उनके सीने में दर्द उठा और वे जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु मुंबई हिंदू हदय सम्राट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सागर पांडे की उम्र 45 साल थी। वो सलमान की तरह दांपत्य जीवन से दूर थे। उन्होंने भी विवाह नहीं किया था। उनके निधन से उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले सागर पांडे 1998 से फिल्मी दुनिया में सक्रिय थे। वे सलमान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। उन्होंने ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘बॉडीगॉर्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘ट्यूबलाइट’ और ‘दंबग’ जैसी फिल्मों में काम किया था। सागर पांडे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पूरे घर की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही थी। लिहाजा उन्होंने अपने घर को संचालित करने के लिए फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी चाल ढ़ाल और रंग-रूप सलमान से मिलती-जुलती थी, जिसकी वजह से उन्हें सलमान के बॉडी डबल के रूप में काम करने का मौका मिला था।

हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें इस वजह से बड़ी पहचान मिली थी। हालांकि, सागर पांडे खुद को सुर्खियों से अलहदा रखना ही मुनासिब समझते थे। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान वो अपने बयान को लेकर खासा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था। उनके लिए रोजगार के सारे द्वार बंद हो गए थे। यहां तक की हालात इतने दुभर हो चुके थे कि उनकी मदद करने वाला तक कोई नहीं था। अब इससे पहले सागर पांडे किसी और फिल्म में सलमान के साथ नजर आते कि वो हम सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए।

Exit mobile version