News Room Post

India vs Bharat Row: ‘नाम बदलेगा..हम नहीं बदलेंगे..”, इंडिया बनाम भारत विवाद पर जैकी की दो टूक, नाम से नहीं पड़ता फर्क

India vs Bharat Row: इंडिया बनाम भारत का विवाद एक लेटर से शुरू हुआ है। लेटर वायरल होने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि देश का नाम बदला जा सकता है। दरअसल जी 20 नेताओं को आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेटर लिखा था, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था।

JACKRY

नई दिल्ली। देश में इस वक्त इंडिया बनाम भारत विवाद चल रहा है, जिसमें देश का नाम बदलने की मांग भी की जा रही हैं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है। बॉलीवुड के कुछ मेगास्टार ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है। कल ही अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- भारत माता की जय, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- टीम इंडिया नहीं टीम भारत। अब मामले पर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी अपने विचार रखे हैं, तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के भिडू ने क्या कहा।

नाम बदलने में कोई बुराई नहीं

इंडिया बनाम भारत के विवाद में अब  जैकी श्रॉफ भी कूद गए हैं। पैपराजी ने जब इस विवाद को लेकर एक्टर ने राय मांगी तो उन्होंने कहा- अगर आपको नाम बदलना है तो बदलो..अब भारत को भारत ही बोलना है तो बोलो..उसमें कुछ बुरा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा नाम जैकी है लेकिन कोई जौकी कहता है..मेरे नाम तो तोड़ देते हैं लेकिन इससे मैं नहीं बदलूंगा। सिर्फ नाम बदलेगा, हम नहीं बदलेंगे।


कहां से शुरू हुआ विवाद

इंडिया बनाम भारत का विवाद एक लेटर से शुरू हुआ है। लेटर वायरल होने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि देश का नाम बदला जा सकता है। दरअसल जी 20 नेताओं को आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेटर लिखा था, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। लेटर का फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ।बीजेपी ने विपक्ष के इंडिया की तुलना ब्रिटिश कंपनी ईस्ट इंडिया कंपनी कर डाली।

Exit mobile version