News Room Post

Bigg Boss OTT Contestant List : इन कंटेस्टेंट्स के नाम हुए कंफर्म, देखिए शो में आने वाले सितारों की पूरी लिस्ट

bigg boss ott

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ये शो आज रात 8 बजे वूट ऐप पर दिखाया जाएगा। जिसका मतलब है कि कुछ ही घंटों बाद आप अपने फेवरेट शो देख पाएंगे। ये पहली बार होगा जब बिग बॉस ओटीटी पर दिखाया जा रहा है। इससे पहले ये शो कलर्स टीवी पर ही टेलिकास्ट किया जाता था। लेकिन ओटीटी के बढ़ते कल्चर को देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर पेश करने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इस बार ये शो वूट पर आने वाला है। शो में कौन-कौन नजर आएगा इसे लेकर भी दर्शकों के मन में कई सवाल हैं। हम आपके लिए कंटेस्टेंट्स के नाम लेकर आए हैं, जो आज से आपको शो में नजर आने वाले हैं।

ये सितारें शो में आएंगे नजर

नेहा भसीन

बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट का प्रोमो शो के मेकर्स ने काफी पहले जारी कर दिया था। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर नेहा भसीन हैं। उनका प्रोमो वूट के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। शो में उनकी आवाज का जादू भी देखने को मिलेगा।

राकेश बापाट

मॉडल से एक्टर बने राकेश बापट एक शानदार एक्टर हैं। उन्होंने तुम बिन और दिल विल प्याप व्यार जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया है।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह शो में नजर आएंगी। उनका प्रोमो खुद शो के मेकर्स ने आउट किया है। इसी के साथ ये फाइनल हो गया कि वो शो में नजर आने वाली हैं। अक्षरा इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में ही काम करती थी। लेकिन बिग बॉस ओटीटी का ऑफर एक्सेप्ट कर उन्होंने भी ओटीटी में डेब्यू कर लिया है।

रिद्धिमा पंडित

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित कई फेमस शो में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको एक हिट शो की जरूरत है। यही कारण है कि वो जल्द शो में नजर आने वाली हैं।

जीशान खान

जीशान को जी टीवी के हिट शो कुमकुम भाग्य से पहचान मिली थी। वो हाल ही में एयरपोर्ट में बाथरोब में नजर आए थे। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

करण नाथ

साल 2002 में आई फिल्म ये दिल आशिकाना फिल्मी पर्दे पर काफी हिट रही। इसमें करण नाथ ने डेब्यू किया था। हालांकि उनका करियर इसके बाद कुछ खास चला नहीं, लेकिन अब वो बिग बॉस ओटीटी में एंट्री कर एक फिर अपने करियर को नई दिशा देने की तैयारी कर रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल

स्प्लिट्सविला के 10वें सीजन में नजर आ चुकी दिव्या अग्रवाल भी शो में नजर आने वाली हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फोलोइंग है। बता दें कि इन दिनों वो वरुण सूद को डेट कर रही हैं। वरुण आजकल खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नजर आ रहे हैं।

उर्फी जावेद

मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद मे कई टीवी शो में काम किया है। जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और पंच बीट शामिल हैं। अब देखना ये है कि वो बिग बॉस ओटीटी में क्या कमाल दिखाती हैं।

मिलिंद गाबा

मिलिंद गाबा एक सिंगर हैं। पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में वो काफी मशहूर हैं। वो अपने हिट गाने ‘नजर लग जाएगी, शी डोंट नो और यार मोड दो’ के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version