News Room Post

Abhishek-Aish: ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्तें में दरार की खबरों को मिली हवा!, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल बॉलीवुड की शानदार जोड़ी में शुमार हैं। दोनों को अक्सर साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और दोनों की एक बेटी अराध्या भी हैं। शादी के 16 साल बाद भी दोनों की जोड़ी को अभी भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शुमार हैं। अब इसी बीच दोनों के रिश्तें कुछ अनबन की खबरें आ रही हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या को अक्सर इवेंट और पार्टी फक्शन में साथ देखा गया हैं, लेकिन बीते कुछ दिन से दोनों को एक साथ ना देखने पर लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच नहीं कुछ सही?

दरअसल, बीते दिन NMACC के इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत ली, जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ शामिल हुई थी। इस बीच अभिषेक बच्चन को इवेंट में ना देखने से लोगों के मन में इनके रिश्ते को लेकर शक का बीज उगने लगा हैं। नेटिजन्स दोनों को कई दिनों से साथ ना देखकर कह रहे हैं कि लगता हैं कि इनके रिश्ते में खटास आ गई हैं। अब वापस से ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इन सब को देख कर हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं।


यूजर्स दे रहे हैं ऐसी प्रक्रिया

अब एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘ऐश-अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या दोनों के बीच तलाक होने वाला हैं क्या? वहीं एक यूजर ने लिखा कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं क्या.. हालांकि, कपल की तरफ से इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई हैं ऐसे में यह बात कितनी सच हैं और कितनी झूठ ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वहीं आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग पार्टी में पहुंची थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस इवेंट में ऐश्वर्या और सलमान को एक फ्रेम में देखा गया जिसके बाद उनकी यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Exit mobile version