नई दिल्ली। बीते दिन मंगलवार को साउथ के सुपरस्टार धनुष (Actor Dhanush) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या का मामला काफी चर्चा में रहा। एक्टर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वो अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। धनुष के फैसले के बाद से उनके फैंस के साथ ही हर कोई हैरान था क्योंकि उनका रिश्ता करीब 18 साल पुराना था। इतने लंबे रिश्ते को तोड़ने की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में किस चीज की वजह से दूरियां आईं इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई।
ये है तलाक की वजह!
इस बीच खबर आ रही है की एक्टर धनुष अपने काम में ज्यादा ही बिजी रहने लगे थे जिसकी वजह से ऐश्वर्या को वो समय नहीं दे पा रहे थे। यही कारण था कि दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि धनुष काम को बहुत ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। उनके करीबी जानते हैं कि उनके लिए काम कितना जरूरी है। इसके अलावा कहा ये भी जा रहा है कि अक्सर शूटिंग की वजह से उन्हें बाहर रहना पड़ता था। इसी कारण दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
????? pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
किसके पास रहेगी बच्चों की कस्टडी
धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता करीब 18 साल पुराना है। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। इस शादी से दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। तलाक के बाद जहां तक बच्चों की कस्टडी का सवाल है तो अभी तक इस बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों ही बच्चों को मिलकर पालना चाहते हैं।