News Room Post

Tadap Release Date: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, बड़े पर्दे पर तारा सुतारिया संग करेंगे रोमांस

tadap movie

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म ‘तड़प’ (Film Tadap) से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपॉजिट एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट (Tadap Release Date) सामने आ गई है। ये फिल्म 3 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। उधर, सुनिल शेट्टी बेटे अहान की नई पारी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मिलन लूथरिया ने अपने ,सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा- ‘इंतजार कर रहा हूं… एक अद्भुत प्रेम कहानी साजिद नाडियाडवाला की तड़प बड़े पर्दे पर 3 दिसम्बर 2021 को।’

पहले ये फिल्म 24 सितंबर को बड़ पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। इसी के साथ अहान शेट्टी को अपने डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा। अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था- ‘एंग्री लुक में तुम काफी अच्छे लग रहे हो, बड़े पर्दे पर तुम्हें देखने का इंतजार रहेगा। 24 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म तड़प रिलीज होगी। मेरी तरफ से तुम्हें प्यार और शुभकामनाएं।’

आपको बता दें कि ये फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म होगी। जो साल 2018 की तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। आरएक्स 100 को रीमेक करने का एलान मार्च 2019 में किया गया था। फिल्म तड़प को तड़प को डायरेक्ट मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

इसके अलावा सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से डेब्यू किया था।

Exit mobile version