News Room Post

Aarya 2: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का आएगा दूसरा सीजन, एक्ट्रेस ने किया ऐलान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘आर्या’ (Aarya) में काम किया। ये सीरीज सुपरहिट रही। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसके दूसरे सीजन की मांग की। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ‘आर्या’ के दूसरे सीजन (Aarya 2) का ऐलान हो गया है। जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस की जानकारी खुद सुष्मिता सेन ने दी है।

सुष्मिता सेन ने अपनी नई वेब सिरीज के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि काफी समय बाद उन्होंने पर्दे पर आर्या से वापसी की थी। वो जल्द ही अब आर्या-2 में नजर आने वाली हैं। दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरु होगी जहां से पहले सीजन की कहानी का अंत हुआ था।

सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के दूसरे सीजन का ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। जिसमें उन्होंने  लिखा, ”उसने शीशे में एक तूफान को आते देखा है। आर्या का सीजन 2 आ रहा है। आपकी इच्छा हमारे लिए आदेश है। सभी को मेरा बहुत सारा प्यार। चलिए शुरू करते हैं।”

सुष्मिता को इस सीरीज के लिए काफी तारीफ मिली थी। सलमान खान तक ने उनकी सराहना की। उन्होंने इस सीरीज में एक सशक्त किरदार निभाया, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। इसी की वजह से इसके दूसरे सीजन की मांग की गई। एक्ट्रेस ने इसी सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया।

सुश्मिता के अलावा आर्या में चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, मनीष चौधरी, जयंत कृपलानी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया। अब इसके दूसरे सीजन में कौन-कौन नजर आएगा ये तो वक्त बताएगा। लेकिन फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर काफी खुश हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version