नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। एक तरफ जाह्नवी ने अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया है। तो वहीं, राजकुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर ये मुकाम हासिल किया। दोनों साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसका नाम है ‘रूही’ (Roohi)। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘किस्तों’ (Kiston) रिलीज हो गया है।
शुक्रवार को फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना ‘किस्तों’ (Kiston) रिलीज कर दिया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के आउट होने की जानकारी जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो काफी मजेदार है, इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी मजेदार होगी। ट्रेलर आउट होते ही ये वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर #JanhviKapoor ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। जिसके मुताबिक, ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि पहले फिल्म का नाम ‘रूहअफजा’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे लेकर काफी बवाल हुआ। बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘रूही अफजाना’ रखा गया। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म हार्दिक मेहता द्वारा अभिनित है, जो मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग मनाली और उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर हुई है। ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी।