News Room Post

महाराष्ट्र में एक बार फिर से खुले थिएटर, दिखाई जाएगी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से पूरे देश में सिनेमाहॉल (Cinema Hall) बंद हो गए थे। लेकिन अब धीरे-धीरे सब खोला जा रहा है। ऐसे में महाराष्ट (Maharashtra) में अब फिर से थिएटर खुल गए है। बता दें कि मार्च के आखिरी हफ्ते से अभी तक थिएटर बंद थे।

लंबे अरसे के बाद लोग फिर थिएटर में फिल्म देख पाएंगे। थिएटर खुलते ही फैंस के लिए गुड न्यूज भी है। मुंबई में थिएटर खुलते ही मोस्ट पॉपुलर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक बार फिर से दिखाई जा रही है। इसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, ”दिलवाले दु्ल्हनिया ले जाएंगे सिनेमा में वापस आ गई है। महाराष्ट्र में थिएटर दोबारा खुल गए हैं। आदित्य चोपड़ा की आईकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म मराठा मंदिर में आज (6 नवंबर) से फिर से दिखाई जाएगी। सबसे ज्यादा सिनेमाहॉल में दिखाई जाने वाली और मोस्ट सक्सेसफुल हिंदी फिल्म।”

डीडीएलजे को पूरे हुए 25 साल

आपको बता दें कि डीडीएलजे को हाल ही में 25 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख खान और काजोल की इस आइकॉनिक फिल्म को लोग अभी भी पसंद करते हैं। इस फिल्म को लेकर 25 साल बाद भी वही क्रेज और दीवानगी देखने को मिल रही है।

Exit mobile version