News Room Post

YRKKH 5 March 2022: अक्षरा-अभिमन्यु के रिश्ते में आएगी दरार! रोके की रस्म में जाने से इनकार करेगा अभिमन्यु

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल फैंस को अच्छे तरीके से एंटरटेन कर रहा है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि हर्षवर्धन अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की खबर सुनकर ही बौखला उठता है। वो अभिमन्यु को अक्षरा से शादी करने के लिए कहता है। गुस्से में अभिमन्यु  हर्षवर्धन को शादी में इनवाइट ही नहीं करता है जिस बात का बुरा मंजरी को लगता है। मंजरी अभि को समझाने की कोशिश की करती है लेकिन वो किसी की नहीं सुनता। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां हो रही हैं। माहेश्वरी परिवार रोके की रस्म की तैयारियों में लगा है।

खुद को अकेला महसूस करेगी आरोही

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि तैयारियों के बीच आरोही खुद को अकेला महसूस करती है और बाहर जाकर रोने लगती है। आरोही को रोता देख कायरव उसको संभालने की कोशिश करता है। आरोही कहती है कि मैं खुश होने की कोशिश कर रही हूं लेकिन मैं अंदर से खुद को अकेला महसूस कर रही हूं। सभी लोग उस दिन को कितनी जल्दी भूल गए कि मैं भी दुल्हन बनकर खड़ी थी। मैंने भी तो सपने देखे थे, लेकिन कुछ भी तो पूरा नहीं हुआ था। मेरे में भी तो फीलिंग्स हैं, लेकिन मैं ये किसके साथ शेयर करूं। कायरव आरोही को संभालने की पूरी कोशिश करता है।


मंजरी की ‘ना’ से टूट जाएगा अभिमन्यु

वहीं दूसरी तरफ बिरला हाउस में अलग ही घमासान मचा हुआ है। हर्ष रोके में जाने से मना कर देता है और हर्ष की वजह से मंजरी भी रोके में जाने से मना कर देती है। मंजरी की बाते सुनकर अभि का दिल टूट जाता है। वो कहता है कि मां आपके बिना मेरे रोके की रस्म नहीं हो सकती है। माहेश्वरी को मना कर दिया जाए कि मैं रोके की रस्म में नहीं आऊंगा। वहीं माहेश्वरी हाउस में दुल्हन की तरह सजकर अक्षरा अभिमन्यु का इंतजार करती है। अब आगे देखना होगा कि क्या अभिमन्यु रोके की रस्म में जाएगा या फिर अक्षरा इंतजार करती रह जाएगी।

Exit mobile version