News Room Post

5 Best Movies on Friendship: दोस्ती पर बनी हैं ये 5 बेहतरीन फिल्में, देखकर आपको भी याद आ जाएंगे अपने बेस्ट फ्रेंड्स

5 Best Movies on Friendship: आज का हमारा ये आर्टिकल भी दोस्ती पर ही निर्भर है तो आज हम आपको बताएंगे दोस्ती पर बन रही 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जो जल्द ही रिलीज होने को तैयार हैं ये फिल्में देखकर आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड्स याद आ जाएगी।

5 Best Movies on Friendship

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड के खिलाफ लोगों की नाराजगी देखने को मिली है। बेहतर कंटेंट न होने की वजह से भी और एक्टर-एक्ट्रेसेस के अजीबोगरीब बयानों की वजह से लोगों ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को बॉयकॉट भी किया। अब इसे देखते हुए  बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और फ़िल्म मेकर्स अलग-अलग शैली को एक्सप्लोर कर रहे हैं। नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी की दिलचस्पी दोबारा बॉलीवुड में बढ़ाने के लिए फ़िल्म मेकर्स अब दोस्ती पर आधारित फिल्में भी बना रहे है। आज का हमारा ये आर्टिकल भी दोस्ती पर ही निर्भर है तो आज हम आपको बताएंगे दोस्ती पर बन रही 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जो जल्द ही रिलीज होने को तैयार हैं ये फिल्में देखकर आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड्स याद आ जाएगी।

ये हैं वो पांच फिल्में…

फुकरे 3

इस प्रसिद्ध फिल्म फ्रैंचाइजी को भारतीय सिनेमा की हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। ये एक बड़ी सफलता थी जिसने दर्शकों को ढेर सारी खुशी दी। फुकरे 3 के सितारे पुलकित सम्राट,अली फजल, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। मृगदीप सिंह लांबा इसके निर्देशक हैं और रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता हैं। इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म में पहली बार नवविवाहित दंपत्ति अली फ़ज़ल और ऋचा चड्ढा को एक साथ स्क्रीन पर देखा जाएगा। इस मूवी की टेंटेटिव रिलीज़ डेट 30 दिसंबर 2022 है।

हेराफेरी 3

फिल्म हेरा फेरी 3 में दर्शकों को हंसाने के लिए परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी बड़े परदे पर वापस आ रहे है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। बता दें की फिल्म की शुरुआत वही से होगी जहां पर पिछला सीजन ख़त्म हुआ था। ये फिल्म 2023 मे रिलीज़ हो सकती है।

खो गए हम कहां

फिल्म “बारबार देखो” का एक गीत फिल्म के शीर्षक “खो गए हम कहां” के लिए प्रेरणा का काम करता है। इस कहानी में तीन युवा की दोस्ती के बारे में बताया गया है। यह फिल्म दोस्ती के किस पहलू को कवर करेगी, यह टीज़र की शुरुआत में संकेत दिया गया है। अपने दोस्तों को ढूंढें ताकि आपको अनुयायियों की आवश्यकता न हो, यह टीज़र की शुरुआत में कहा जाता है। फिल्म के मुख्य कलाकार अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। ये फिल्म भी 2023 मे रिलीज़ होगी।

द आर्चीज़

फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कई स्टार किड्स मौजूद हैं। इसमें उन अभिनेताओं की सूची है जो प्रमुख भूमिका निभाएंगे जिनमें खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा शामिल हैं। फिल्म आर्चीज कॉमिक्स के भारतीय रूपांतरण की पेशकश करती है, जो 1960 के दशक में एक रेट्रो फील और उपस्थिति पर सेट है। द आर्चीज’ का निर्माण अख्तर और उनकी लंबे समय से सहयोगी रीमा कागती ने अपने प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी, ग्राफिक इंडिया और आर्ची कॉमिक्स के तहत किया है। यह 2023 में रिलीज होगी।

डबल XL

ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी बॉडी शेमिंग के विषय को सामने लाएंगीं। फिल्म टू-प्लस-साइज महिलाओं के बारे में बताएगी। फिल्म टू-प्लस-साइज के लोगों के घनिष्ठ संबंध और उन समस्याओं पर केंद्रित होगी जिनका वो दैनिक आधार पर सामना करते हैं। इन दोनों में बॉडी शेमिंग कॉमन है, जो इन्हें आपस में जोड़ती है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version