News Room Post

Starkids Name: इतने धार्मिक हैं आपके चहेते ये 6 बॉलीवुड स्टार्स, भगवान के नाम पर रख दिया अपने बच्चों का नाम

नई दिल्ली। भारत में फिल्म जगत का काफी क्रेज देखने को मिलता है। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या साउथ, लोगों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। लोग अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज के बारे में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात जानने के लिए उतावले रहते हैं। यही वजह है कि भारत में स्टारकिड्स भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। फैंस अपने चहेते सितारों के बच्चों के बारे में भी हर बात जानने को इच्छुक रहते हैं। कई फैंस तो स्टार किड्स के नामों के अर्थ भी जानने में रूचि दिखाते हैं। इसी के मद्देनजर आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी सिनेमा जगत के ऐसे 6 सितारों के बारे में, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम पर रखे हैं।

1) अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। हालांकि, अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है लेकिन आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की बेटी वामिका के नाम का अर्थ ‘माँ दुर्गा’ है।

2) शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के 3 बच्चें हैं। उनके सबसे छोटे बेटे का नाम ‘अबराम’ है। शाहरुख़ ने अपने बेटे का नाम इस्लाम धर्म के पैगंबर और हिन्दू धर्म के भगवान राम के नाम को जोड़कर रखा हैं।

3) शिल्पा शेट्टी

अपने लटको-झटकों से यूपी-बिहार लूटने वाली एवरग्रीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा और राज के बेटे का नाम वियान कुंद्रा है। आप में से बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि वियान भगवान श्री कृष्ण का ही एक नाम है।

4) आर माधवन

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार आर माधवन के बेटे का नाम वेदांत है। एक्टर ने अपने बेटे का नाम हिन्दूओं के पवित्र ग्रन्थ वेद के नाम पर रखा है।

5) सोहा अली खान और कुनाल खेमू

अभिनेत्री सोहा अली खान ने अभिनेता कुनाल खेमू से शादी की है। सोहा और कुनाल की एक बेटी है जिसका नाम नाउमी हैं। आपको बता दें कि सोहा और कुनाल की बेटी का जन्म नवरात्री के नौवें दिन हुआ था। जिस कारण इन्होंने अपनी बेटी का नाम नाउमी रखा है।

6) फरहान अख्तर

बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बेटे का नाम शाक्य है। आपको बता दें कि शाक्य भगवान बौद्ध का ही एक रूप है।

Exit mobile version