News Room Post

ब्लू साड़ी में काली बिंदी और झुमके पहने अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें हैं aesthetic, देखकर बढ़ जाएंगी धड़कनें

Akshara Singh Latest Instagram Photos: इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए आए दिन रेगुलर पोस्ट करती रहती हैं। अब ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरती का परचम बुलंद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तो आइये जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा सिंह की खूबसूरती की जितनी ही तारीफ़ की जाए उतनी कम है। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए आए दिन रेगुलर पोस्ट करती रहती हैं। अब ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरती का परचम बुलंद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तो आइये जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास।


अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह रॉयल ब्लू कलर की कसीदे वाली साड़ी और नेट की फुल स्लीव्स ब्लाउज में नजर आ रही हैं। गले में पतली सी चेन, कानों में छोटे झुमके, जुड़ा और माथे पर काली बिंदी के साथ अक्षरा बेहद एस्थेटिक नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह एक से बढ़कर एक किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं जिनपर उनके फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ”ये सादगी भी क्या कमाल है… तुम या तुम्हारी सादगी समझ नहीं आता क्या बेमिसाल है” एक अन्य यूजर लिखा- ”सुंदरी” दूसरे यूजर ने लिखा- ”देखिये साड़ी में कितनी सुन्दर लग रहीं हैं आप” एक और यूजर ने लिखा है- ”साड़ी में उनकी एक झलक क्या देखी, इन आंखों ने तो पलकें झपकाना ही बंद कर दिया” इसी तरह के अक्षरा सिंह की फोटोज पर उनके फैंस खूबसूरत कमेंट्स की झरियां लगाते नजर आ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में दिखाई देंगी। इस फिल्म का पहला लुक हाल ही में रिलीज किया गया था। बता दें कि अक्षरा सिंह की इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक ”कांस फिल्म फेस्टिवल 2024” में रिलीज किया गया था।

Exit mobile version