नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा हिना खान ने अक्षरा का रोल प्ले कर सबके दिलों में जगह बना ली थी। एक्ट्रेस ने सीरियल में भोली-भाली अक्षरा का रोल प्ले किया था हालांकि बिग बॉस 13 में अपना धाड़क गेम दिखाने के बाद उनकी इमेज में काफी बदलाव आया। भोली-भाली दिखने वाली अक्षरा बोल्ड स्टेटमेंट देने लगी और ट्रोल करने वालों की क्लास लगाने लगी। आज एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली अदाकारा हैं। खास बात ये है कि अक्षरा अब सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है बल्कि वो वेब सीरीज में भी अपनी अदाकारी की लोहा मनवा रही हैं।
Hina Khan Is A Goddess!!! Period!! #HinaKhan pic.twitter.com/qTWy438zvD
— ?H!na Kh@n? (@Hinastannn) May 11, 2022
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं हिना खान
अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल एक बार फिर हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं और इस बात से उनके फैंस काफी खुश है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा रहे हैं। एक्ट्रेस ने सबसे पहले साल 2019 में रेड कार्पेट पर वॉक किया था। जहां अपनी खूबसूरत ड्रेसेज से हिना ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर सबके दिलों की धड़कने बढ़ाने के लिए हिना खान तैयार हैं। फैंस भी इस खबर के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और अपनी खुशी को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करा रहे हैं। हिना खान जल्द ही फ्रांस के लिए रवाना होंगी।
Queens ❤️?#rubinadilaik #hinakhan pic.twitter.com/BrOn2kIcfr
— rubixhina❤️ (@anuu_222) May 11, 2022
Congratulations @eyehinakhan Mam
Gotta knw dat u r going to grace cannes ramp again this year ❣
I remember how u supported #ShehnaazGill In her season nd motivated her whenever u went inside the house ?
Lots of wishes nd good luck from #Shehnaazians ?#HinaKhan pic.twitter.com/Fshjgs480G— ??????????? ? (@TaaronKiShehar) May 11, 2022
Hey beautiful congratulations for once again walking on the Cannes Film festival and obviously my Sher Khan ?❤️?
Keep glowing and shining always #HinaKhan ❤️ pic.twitter.com/LucWNj13ML— Foreverkaira_shivin_ (@shivin_desire) May 11, 2022
साल 2019 में भी रेड कार्पेट पर चली थी हिना खान
हिना खान के अलावा टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी इस बार रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हैं। एक्ट्रेस पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हैं।बता दें कि साल 2019 में हिना खान ने दो दिन तक रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। जहां एक्ट्रेस के दोनों ही लुक्स को बहुत पसंद किया गया था। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से कान्स फिल्म फेस्टिवल पिछले दो साल से नहीं हो पाया था। लेकिन अब तीन साल बाद फेस्टिवल का आयोजन रखा गया है। हिना खान के अलावा फैंस टीवी की किन्नर रुबीना दिलैक के भी कान्स जाने की मांग कर रहे हैं हालांकि अभी तक एक्ट्रेस का इस पर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।