News Room Post

Pankaj Tripathi: काम से ब्रेक लेकर पैतृक गांव में मस्ती करता दिखा ये एक्टर, खुद बनाया लिट्टी-चोखा

नई दिल्ली। अपनी दमदार एक्टिंग से सबको इंप्रेस करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी इस वक्त बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म  शेरदिल के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक्टर को उनके पैतृक गांव में देखा गया। जहां उन्हें घरवालों और गांव वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। गांव में मस्ती करते हुए एक्टर की कई सारी वीडियोज और फोटोज भी सामने आई है जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। तो चलिए आपको डिलेट में बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी अपने गांव क्यों पहुंचे और उन्होंने क्या-क्या किया।

लिट्टी-चोखा बनाते दिखे एक्टर

भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेक लेने के लिए ज्यादातर स्टार्स मालदीव पर वेकेशन के लिए जाते हैं लेकिन पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बेलसंड पहुंचे। जहां उन्होंने सुकून के पल बिताए। उन्होंने अपने गांव जाकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताया और देसी खाने का भी स्वाद लिया। उन्होंने लिट्टी चोखा बनाया और सबको खिलाया भी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक्टर तीन दिन के लिए अपने गांव गए थे।अब वो मुंबई वापस आ चुके हैं। कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के रिलीज से पहले एक्टर अपने माता पिता का आशीवार्द लेने गांव जरूर पहुंचते हैं और एक्टर ने इस बार भी कुछ ऐसा किया। इसी बीच अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लिट्टी चोखा बनाते दिख रहे हैं।


वायरल हो रहा पंकज त्रिपाठी का वीडियो

वीडियो में पंकज लिट्टियों को उलटने पलटने में लगे हैं। इतना ही नहीं एक्टर को बोरवेल में नहाते हुए भी देखा गया। कहा जा रहा है कि एक्टर 6 महीने बाद अपने गांव गए थे। उन्हें वहां जाकर बहुत ज्यादा अच्छा लगा था। बता दें कि एक्टर की फिल्म शेरदिल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक्टर एक गांव के सरपंच बने हैं जो अपने गांव वालों के लिए शेर का निवाला भी बनने के लिए तैयार हो जाते हैं।

Exit mobile version