News Room Post

अक्षरा सिंह और निरहुआ की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अब Youtube पर देख सकेंगे मुफ्त, इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही ये जोड़ी

Akshara Singh Bhojpuri Film Sabka Baap Angutha Chhap: फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ, श्रुति राव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, संभू राणा, राजीव यादव और संजीव मिश्रा ने काम किया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अक्षरा सिंह की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में जिसे अब आप यूट्यूब पर बिलकुल मुफ्त में देख सकते हैं।

अक्षरा की नई फिल्म:

अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की जाती है लेकिन निरहुआ के साथ अक्षरा की लोकप्रियता बेजोड़ है। ऐसे में अक्षरा सिंह और निरहुआ की ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म ”सबका बाप अंगूठा छाप” को अब आप यूट्यूब बिलकुल मुफ्त में देख पाएंगे। इस फिल्म को आज ही SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है और देखते ही देखते इस फिल्म को महज चंद घंटो में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के देख भी लिया है।

फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ, श्रुति राव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, संभू राणा, राजीव यादव और संजीव मिश्रा ने काम किया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं।

वर्क फ्रन्ट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version