News Room Post

Akshara Singh Latest Photo: दो चोटियां, लाल रिबन और सूती सलवार-कमीज में अक्षरा सिंह का ये देसी लुक मोह लेगा मन

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। दर्शकों के बीच अक्षरा की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। लेकिन अक्षरा की ये फोटो देखकर अगर आप चौंक न गए तो फिर कहना! तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इस पोस्ट में खास…


अक्षरा सिंह का लेटेस्ट पोस्ट

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो हालिया तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में एक्ट्रेस एकदम देसी लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह ने ब्लू और रेड कलर की सूती सलवार-कमीज पहनी है। जिसके साथ पैरों में आलता, हाथों में लाल चूड़ियां, दो चोटियां और चोटियों पर लाल रिबन के साथ एक्ट्रेस बेहद ही सादगी भरे देसी लुक में नजर आ रही हैं।

हालांकि इस सादगी में भी अक्षरा सिंह कमाल लग रही हैं और उनकी मासूमियत का हर कोई कायल हुआ जा रहा है। तस्वीर में अक्षरा साइड पोज देकर किसी पत्थर पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में कई सारे आम और बांस के पेड़ नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह की ये तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सेट से ली गई है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”डिफेंडर” रिलीज हुआ था। इस गाने को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने में अक्षरा सिंह पहली बार फेमस पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख संग नजर आईं थीं। इस गाने के वीडियो में अक्षरा और मनकीरत के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Exit mobile version