News Room Post

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: काम पर चलो…”ससुराल में ऐसे हुआ नई बहू परिणीति का स्वागत, राघव ने पहले ही दिन दिखाया डंडा

Parineeti Chopra-Raghav Chadha:वीडियो में एक महिला भी दिख रही हैं, जो राघव और परिणीति के आगामी जीवन के बारे में बताती दिख रही हैं। वीडियो के अंत में  परिणीति जमकर अपने ससुराल की तारीफ करती हैं और कहती है कि उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट पति मिला है

RAGHAV-PARINEETI

नई दिल्ली। आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राजस्थान के उदयपुर में पूरे धूमधाम से शादी कर चुके हैं। शादी में बेहद कम और करीबी लोगों को ही देखा गया। शादी की वीडियो और फोटोज ने फैंस को दीवाना बना दिया। शादी के बाद से ही लगातार शादी से जुड़ी कोई न कोई वीडियो सामने आ रही है। अब परिणीति- राघव की एक और प्यारी सी वीडियो सामने आई है,जिसमें परिणीति का स्वागत कैसे राघव के घर में हुआ…ये सब कुछ साफ तरीके से दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।


शेयर की गृह प्रवेश की प्यारी सी वीडियो

वीडियो को खुद परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है,जिसमें राघव के घर में उनका स्वागत कैसे हुआ ये दिखाया गया है। वीडियो में परिणीति से सारी वो रस्में कराई गई हैं, जो एक नई नवेली बहू से कराई जाती है। परिणीति कभी हाथों से प्लेट उठा रही हैं,तो कभी रिंग ढूंढने वाला गेम खेला जा रहा है।


बिल्कुल फिल्मी तरीके से एक्ट्रेस घर के बाद अपने हाथों की लाल छाप छोड़ती है और आलते में सने लाल पैरों से कलश गिरा कर घर के अंदर दाखिल होती हैं। वीडियो बहुत प्यारा है। एक्ट्रेस घर के सदस्यों के साथ काफी मस्ती करती दिख रही हैं।


डंडे से किया राघव ने परी का स्वागत

एक रस्म में राघव परिणीति को परेशान करते दिख रहे हैं और डंडे से उन्हें काम करने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में एक महिला भी दिख रही हैं, जो राघव और परिणीति के आगामी जीवन के बारे में बताती दिख रही हैं। वीडियो के अंत में  परिणीति जमकर अपने ससुराल की तारीफ करती हैं और कहती है कि उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट पति मिला है और ससुराल भी बेस्ट है। काम की बात करें तो परिणीति को अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में देखा गया है जोकि 6 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।

Exit mobile version