News Room Post

Video: बर्तन धोने को मजबूर हुआ ये करोड़पति एक्टर!, हालिया फिल्म ने कमाए है वर्ल्डवाइड 100 करोड़

Sunil Grover

नई दिल्ली। एक्टर बनना कौन नहीं चाहता। इनकी लाइफस्टाइल, स्टेटस आम के लिए जैसे सपने की तरह है। हर कोई यही चाहता है कि वो भी सेलिब्रिटी की तरह पॉप्युलर हो, उसके पीछे भी कैमरा लेकर लोग चलें लेकिन ऐसा बैठे-बैठे नहीं मिलता। इसके लिए काफी मेहनत भी करनी होती है। सेलेब्स बनना ही जरूरी नहीं होता बल्कि इस स्टेटस को बनाए रख पाना भी काफी मुश्किल होता है। सिनेमाघरों को ब्लॉकबस्टर फिल्में देनी होती है तब जाकर कोई एक्टर सिने इंडस्ट्री में टिक पाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने हाल ही में 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है लेकिन अब वो घर के आंगन में बर्तन धोने को मजबूर हो गया है। तो चलिए जानते हैं कौन है ये एक्टर और आखिर क्यों धोने पड़ रहे हैं उन्हें बर्तन…

सोशल मीडिया पर जिस एक्टर का बर्तन धोते हुए वीडियो सामने आया है वो कोई और नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं। सुनील ग्रोवर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक दिल जीत लेने वाले कॉमेडियन भी हैं। अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से वो न सिर्फ टीवी में बल्कि फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हालांकि इस वक्त एक्टर का जो वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद एक्टर के फैंस परेशान हो गए हैं।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर एक्टर सुनील ग्रोवर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो घर के आंगन में बैठकर बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर के सामने कुछ बर्तन रखें हुए हैं जिन्हें वो मिट्टी से रगड़-रगड़कर धो रहे हैं। एक्टर के पीछे जो घर नजर आ रहा है उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक्टर कहीं गांव जैसी जगह पर हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो ऐसे क्यों बर्तन धो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर है सुनील ग्रोवर

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उन्हें 61 लाख लोग फॉलो करते हैं। एक्टर ने हाल ही में ही ये वायरल वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। यहां आपको ये बता दें कि एक्टर के बर्तन धोने के पीछे का कारण महज उनका मजाक है। अक्सर ही वो इस तरह से मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। पहले उन्हें चाय बेचते, सब्जियां बेचते और दाढ़ी बनाते हुए भी देखा जा चुका है। महज अपने फॉलोअर्स के लिए सुनील ग्रोवर इस तरह से मजाकिया वीडियो रिकार्ड करते हैं।

बात अब एक्टर के वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर सुनील हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ कमा लिए हैं।

Exit mobile version