News Room Post

धमाल मचाने आ रहा है आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये नया म्यूजिक वीडियो, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

Amrapali Dubey and Nirahua's New Song: आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 5 मिलियन से ज्यादा लोग आम्रपाली दुबे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने दिया है फैंस को अपने नए गाने का सरप्राइज तो चलिए बताते हैं गाने के बारे में विस्तार से...

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। आम्रपाली जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। भोजपुरी जगत में आम्रपाली के नाम का डंका बजता है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 5 मिलियन से ज्यादा लोग आम्रपाली दुबे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने दिया है फैंस को अपने नए गाने का सरप्राइज तो चलिए बताते हैं गाने के बारे में विस्तार से…

आम्रपाली दुबे का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस को अपने नए गाने का सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इस नए गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आम्रपाली के इस नए गाने का नाम ”बिना बोलवले गऊरा” है। इस गाने को कल्पना पोटवारी ने गाया है जबकि गाने के लिरिक्स अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। गाने का संगीत ओम झा ने दिया है। बता दें कि इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ नजर आएंगे आम्रपाली का ये गाना उनकी और निरहुआ की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘‘मैं मायके चली जाउंगी” का है। बता दें कि इस गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”घूंघट में घोटाला 3” का एक और नया गाना ”हो जाला दिल बेक़रार” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में प्रवेश लाल यादव के साथ नीलम गिरी नजर आ रही हैं। इस गाने को अली और ज्योति शर्मा ने गाया है। गाने के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं।

गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। बता दें फिल्म घूंघट में घोटाला 3 को प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशन का जिम्मा मंजुल ठाकुर ने संभाला है।

Exit mobile version