News Room Post

अक्षरा सिंह के इस गाने ने पार किया 3 लाख व्यूज का आंकड़ा, एक्ट्रेस ने खास शख्श के साथ वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

Akshara Singh’s Latest Video: अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी 6.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा भी अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपना एक नया रील वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि समूचे देश में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी 6.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा भी अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपना एक नया रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने खास दोस्त विशाल सिंह के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपने और विशाल के हालिया रिलीज गाने ” बम लागऽताड़” पर एक-दूसरे के साथ वाइब करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षरा और विशाल के इस गाने ने यूट्यूब पर अपना 3 मिलियन व्यूज पार कर लिया है और इसी ख़ुशी में एक्ट्रेस ने इस गाने पर रील वीडियो शेयर कर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

बता दें कि अक्षरा सिंह और विशाल का गाना ” बम लागऽताड़” सावन स्पेशल गाना है जो भगवान भोलेशंकर को समर्पित है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल छोटू सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है जबकि अशोक सम्राट ने इसे कोरियोग्राफ किया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में दिखाई देंगी। जबकि अभी हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्में ”अग्निसाक्षी” और ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है। एक्ट्रेस की ये दोनों ही फ़िल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Exit mobile version