News Room Post

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा अक्षरा सिंह का ये गाना, एक्ट्रेस ने फैंस से की रील बनाने की डिमांड

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Song: अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपने खुद के गाने ''मेहरी झकास चाही'' पर अपनी अदाओं के लटके-झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। इस रील वीडियो में अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपने खुद के गाने ”मेहरी झकास चाही” पर अपनी अदाओं के लटके-झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फैंस से इस गाने पर रील बनाकर उन्हें टैग करने के लिए भी कहा है। वीडियो में अक्षरा कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं आंखों में काजल, मशकारा, लिपस्टिक और हाफ पोनी में अक्षरा की खूबसूरती गजब ढा रही है।

बता दे अक्षरा ने इससे पहले भी अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थी जिनमे से एक वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक वेलवेट ऑफ शोल्डर ड्रेस में बड़ी हॉट नजर आई थीं।

हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।

Exit mobile version