News Room Post

Anjana Singh Latest Video: सेट पर आई अंजना सिंह की ये खास सहेली, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपने रेगुलर सोशल मीडिया अपडेट्स के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह अपनी खास सहेली के साथ नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के यूपी से लेकर बिहार तक लाखों चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपने रेगुलर सोशल मीडिया अपडेट्स के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह अपनी खास सहेली के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि आखिर कौन है अंजना सिंह की ये सहेली!

अंजना सिंह का वीडियो

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनसे मिलने उनकी एक खास सहेली आई हैं। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस शुभी शर्मा हैं। दरअसल ये वीडियो अंजना और शुभी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”Shooting with my cutie pie”

बता दें कि अंजना सिंह और शुभी शर्मा एक साथ अपनी अगली फिल्म ”घर की मालकिन” की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में इस वीडियो में शुभी, अंजना की वैनिटी में उनसे मिलने पहुंची थीं। इसके बाद शुभी और अंजना दोनों ही सेट की तरफ बढ़ चलीं।

वीडियो में शुभी हल्के पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ खुले बाल, मिनिमल मेकअप, येलो बिंदी, येलो चूड़ी के साथ हल्के गुलाबी होंठ में शुभी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि अंजना सिंह रेड और येलो के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी और फूल स्लीव ब्लाउज में नजर आ रही हैं। जिसके साथ अंजना ने बालों को खुला छोड़ा है। मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, सोने के जेवर, सोने के झुमके, गहरी लाल लिपस्टिक और लाल चूड़ियों में अंजना बला की हसीन लग रही हैं।

Exit mobile version