News Room Post

Anjana Singh New Bhojpuri Song: इस दिन रिलीज होगा अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ये स्पेशल गाना, जानें डिटेल

Anjana Singh New Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी पॉपुलैरिटी है। एक्ट्रेस को 20 लाख लोग इंस्टा पर फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने की अनाउंसमेंट कर दी है। तो आइए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से...

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अंजना के लाखों चाहने वाले हैं। यूपी-बिहार में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। हर कोई अंजना की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी पॉपुलैरिटी है। एक्ट्रेस को 20 लाख लोग इंस्टा पर फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने की अनाउंसमेंट कर दी है। तो आइए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

अंजना सिंह का नया गाना: 

अंजना सिंह का जल्द ही नया गाना रिलीज होने वाला है। ये गाना एक्ट्रेस की हालिया रिलीज हुई फिल्म ”हम साथ साथ है” का गाना है। इस गाने के बोल हैं ”शुभ दीपावली” गाने को आलोक कुमार और नंदिनी तिवारी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। एक्ट्रेस का ये गाना 19 जुलाई यानी आज शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने को आप एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का Dangal Play पर वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा गौरव झा, देव सिंह, प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, रंभा सहनी, माया यादव, ललित उपाध्याय, केके गोस्वामी, रिंकू भारती जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी इन्होनें ही लिखे हैं, जबकि फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।

इस फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें बेहद प्यार है और सब एक ही छत के नीचे मिलजुलकर रहते हैं। लेकिन पिता की मौत के बाद इन भाइयों के प्यार में खटास आ जाती है।

Exit mobile version