News Room Post

Top Five Holi Special Bhojpuri Song: भोजपुरी के वो पांच सुपरहिट होली स्पेशल गाने जिनके बिना आपकी पार्टी रह जाएगी अधूरी

Top Five Holi Special Bhojpuri Song: होली आने से महीने भर पहले से फगुआ गाने की परंपरा रही है। बॉलीवुड ने हमें एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने दिए हैं तो भोजपुरी जगत भी इसमें पीछे नहीं रहा है जी हां, भोजपुरी जगत में भी होली स्पेशल एक से बढ़कर एक गाने हैं। तो चलिए बताते हैं होली के टॉप फाइव भोजपुरी गाने जिन्हें सुनकर आपका होली का मूड और भी कड़क हो जाएगा।

नई दिल्ली। कैलेंडर में मार्च का महीना लग चुका है। इस महीने 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में हर ओर होली की खुमारी है और हर किसी पर फाल्गुन का रंग चढ़ चुका है। होली को हमेशा से हंसी-ठिठोली और मस्ती-मजाक, नाच-गाने का त्यौहार माना जाता रहा है। होली आने से महीने भर पहले से फगुआ गाने की परंपरा रही है। बॉलीवुड ने हमें एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने दिए हैं तो भोजपुरी जगत भी इसमें पीछे नहीं रहा है जी हां, भोजपुरी जगत में भी होली स्पेशल एक से बढ़कर एक गाने हैं। तो चलिए बताते हैं होली के टॉप फाइव भोजपुरी गाने जिन्हें सुनकर आपका होली का मूड और भी कड़क हो जाएगा।

#Video | जोगीरा सा रा रा | #Akshara Singh, #Sugam Singh | Jogira Sa Ra Ra | New Holi Song 2025

जोगीरा सा रा रा (अक्षरा सिंह)

अक्षरा सिंह और विशाल आदित्य सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ”जोगीरा सा रा रा” एक होली बैंगर गाना है। ये गाना आपकी होली पार्टी के लिए एक परफेक्ट गाना हो सकता है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है।

#video || होली में गोड लागे देवरा - #neelkamal_singh || होली गीत || New Bhojpuri Holi Song 2025

होली में गोड लागे देवरा (नीलकमल सिंह)

भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का गाना ”होली में गोड लागे देवरा” होली पार्टी का परफेक्ट गाना है। इसे आप अपनी होली पार्टी में बजाकर एक वाइल्ड पार्टी थ्रो कर सकते हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है।

14 के होली बा (खेसारी लाल यादव)

इस साल 14 मार्च को होली पड़ने वाली है। ऐसे में भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया होली स्पेशल गाना रिलीज किया है, जिसका नाम ”14 के होली बा” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है जो इस साल की होली प्लेलिस्ट के लिए बिलकुल परफेक्ट है।

मोबिल डालता (विजय चौहान)

विजय चौहान का गाया होली स्पेशल बैंगर ”मोबिल डालता” इस साल की होली को और भी रॉकिंग बनाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

देवर प रहब होली में (अरविंद अकेला कल्लू)

भोजपुरी के धाकड़ गायक अरविंद अकेला कल्लू का स्पेशल गाना ”देवर प रहब होली में” होली के मौके पर इनदिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना हर किसी की जुबान पर है। ऐसे में अगर आप होली पार्टी प्लान कर रहे हैं तो इस गाने को अपनी पार्टी प्लेलिस्ट में एड करना तो बनता है।

Exit mobile version