News Room Post

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में तीन नए सदस्यों की एंट्री, जाने यहां

wild cards

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में शनिवार को वीकेंड के वार (Weekend Ka War) में काफी कुछ खास देखा गया। सलमान खान (Salman Khan) ने रुबीना को खरी-खोटी सुनाई। इसके अलावा सलमान, निक्की तंबोली के सामने जान कुमार सानू की सच्चाई सामने लेकर आए। जिससे तंबोली जान से नाराज हो गईं। इन सबके बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स (Wild card contestants) की एंट्री हुई है। जिनमें कविता कौशिक (Kavita Kaushik), शार्दुल (Shardul) और नैना सिंह (Naina Singh) शामिल हैं।

कविता कौशिक

पहली वाइल्ड कार्ड्स कंटेस्टेंट कविता कौशिक हैं। वो टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्हें सबसे ज्यादा फेम सब टीवी के शो एफआईआर से मिला था। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में कुमकुम भाग्य से किया था। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वह बिग बॉस के घर में कैसा खेल दिखाती हैं।

नैना सिंह

नैना सिंह कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें भी जी टीवी के फेमस शो कुमकुम भाग्य में देखा गया था। इस शो में उन्होंने रिया मेहरा किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने काफी फेम भी मिला है।

शार्दुल पंडित

शार्दुल पंडित भी टीवी एक्टर हैं। वह इंडिया बेस्ट सीने स्टार की खोज में पहली बार सामने आए थे। वो रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। शार्दुल को पहला ब्रेक एडटीवी के शो बंदिनी से मिला। इसके बाद वह कितनी मोहब्बत है जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा बनें।

बता दें कि शनिवार को एंट्री के वक्त ही उनकी लड़ाई नैना सिंह से हो गई है। अब देखना है कि ये तीनों प्रतिभागी घर में क्या तूफान लाते हैं? और घर में पहले से ही मौजूद खिलाडियों के साथ कैसे निभाते हैं।

Exit mobile version