News Room Post

Tiger Shroff: फिल्म ‘गनपत’ में इस हिरोइन के साथ इश्क फरमाएंगे टाइगर श्रॉफ, धमाकेदार टीजर में दिखी झलक

ganapath

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने शानदार डांस और बेहतरीन स्टंट के लिए जाने जाते हैं। वो हर उम्र के लोगों में फेमस हैं। इस समय वो अपनी नई फिल्म ‘गनपत’ (Ganapath) को लेकर चर्चा में है। ये उनकी आने वाली नई फिल्म है। जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है। काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म में उनके अपोजिट कौन-सी एक्ट्रेस होगी। जिसका ऐलान आज हो गया है। साथ ही टाइगर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर भी शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस की झलक दिखाई दे रही है।

दरअसल, टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में किस अदाकारा के साथ काम करेंगे इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है। काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे कि फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी। आज टाइगर ने टीजर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस की झलक नजर आ रही है। हालांकि इसमें उनका फेस नजर आ रहा। लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन नजर आने वाली हैं।

हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि इसमें कृति नजर आने वाली हैं। लेकिन लोगों का मानना है कि टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन इस फिल्म में साथ साथ काफी अच्छे लगने वाले हैं जो कि पहली हीरोपंती में भी नजर आ चुके हैं।

टाइगर ने ये टीजर शेयर करते हुए लिखा है, ”सुना है मुड़ने वाली है कल सुबह ठीक 10:40 को”। इसी टीजर के साथ फैंस में और बेताबी बढ़ गई है कि इस फिल्म में कौन-सी एक्ट्रेस है। खबरों की मानें तो इसमें कृति सेनन काम करने वाली हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इससे पहले इस जोड़ी को फिल्म हीरोपंती में देखा गया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को कैफी पसंद किया गया था। अब देखना ये होगा कि इस जोड़ी की नई फिल्म गनपत क्या कमाल दिखाती है।

Exit mobile version