News Room Post

Parineeti Chopra: अपने दिल को…,दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई परिणीति चोपड़ा ने मंगेतर राघव चड्ढा के लिए लिखी ये बात

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली में हुई। दोनों की सगाई को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थी जिसके बाद अब जाकर दोनों ने 13 मई दिन शनिवार को सगाई की। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इनकी सगाई में इनके परिवार के अलावा इनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। अब इस बीच एक्ट्रेस इतने दिनों से दिल्ली में थी। हालांकि, परिणीति अब दिल्ली को छोड़कर मुम्बई के लिए रवाना हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी।

परिणीति चोपड़ा दिल्ली छोड़ मुम्बई के लिए हुई रवाना

दरअसल, परिणीति अपनी सगाई के बाद मुम्बई जा रही है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जो कि दिल्ली एयरपोर्ट की है। इस पोस्ट के साथ परी ने काफी बढ़िया कैप्शन दिया है। परी ने स्टोरी में लिखा ”अलविदा दिल्ली..अपने दिल को पीछे छोड़ते हुए।” परी का ये कैप्शन देखकर इतना तो साफ है कि एक्ट्रेस ने ये अपने मंगेतर राघव चड्ढा के लिए लिखा। जैसा कि हम सब जानते है कि राघव चड्ढा आप पार्टी के सांसद है।

फैंस ने कपल को दी बधाई

वहीं आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद फैंस दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। परी और राघव चड्ढा की शादी को लेकर वैसे तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगा। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी दोनों को खूब बधाई दी है।

Exit mobile version