News Room Post

Celebs Lucky Charms: किस्मत चमकाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स इन चीजों को मानते हैं लकी, कोई काला धागे का अपनाता है टोटका

नई दिल्ली। किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई बार मेहनत का फल जल्दी मिल जाता है कभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता। कुछ लोग किस्मत को चमकाने के लिए उपाय या टोटकों  पर विश्वास करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी किस्मत को चमकाने के लिए कुछ टोटके आजमाते हैं। या यूं कहें कि अपने लिए कुछ चीजों को लकी मानते हैं और उन्हीं के अनुसार काम भी करते हैं। तो चलिए जानते है कि बॉलीवुड में स्टार्स किन चीज को अपना लकी चार्म मानते हैं।

सलमान खान– सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के टॉप खान्स में होती हैं।दबंग के आगे किसी के लिए भी टिक पाना नामुमकिन हैं। सलमान अपने ब्लू ब्रेसलेट को अपने लिए बहुत लकी मानते हैं। खुद सलमान कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि ब्रेसलेट उनके लिए कितना लकी है। इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें गिफ्ट किया था।

रणवीर सिंह– रणवीर सिंह अपने करियर को चमकाने के लिए काले धागे का इस्तेमाल करते हैं। जी हां एक्टर काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। कभी एक्टर की मां बीमार होने पर उनके पैर में काला धागा बाधा था जिसके बाद से उनके जीवन में सब कुछ अच्छा हो रहा है।

विद्या बालन– विद्या बालन हाशमी कागल और मोतियों के ब्रेसलेट को अपने लिए लकी मानती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि ये दोनो ही चीजें उनकी जिदंगी में काफी अच्छी साबित हुई हैं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस हाशमी काजल को पाकिस्तान से मंगाती है लेकिन उसे मेकअप के तौर इस्तेमाल नहीं करती है बल्कि लक के तौर पर देखती हैं।

दीपिका पादुकोण– दीपिका की भगवान सिद्धिविनायक को अपना लकी चार्म मानती हैं। एक्ट्रेस हर फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाती हैं और बप्पा का आर्शीवाद लेती हैं।

कैटरीना कैफ– दीपिका  की तरह कैटरीना भी भगवान में आस्था रखती हैं। वो हर फिल्म के रिलीज से पहले अजमेर शरीफ जाती हैं।

Exit mobile version