News Room Post

Happy B’Day Jitendra kumar: कोटा फैक्टरी के ”जीतू भईया” का 32वां जन्मदिन आज, फिल्म ”शुभ मंगल ज्यादा सावधान” से बॉलीवुड में की एंट्री

Happy B'Day Jitendra kumar: जितेन्द्र कुमार एक साधाकण परिवार से ताल्लुक रखते है। आइए जानते है एक्टर के छोटे से गांव से सपनों की दुनिया मुंबई पहुचने तक का सफर कैसै रहा

नई दिल्ली। कोटा फैक्टरी के जीतू भईया को तो आप सब पहचानते ही होगें। जीतू भईया यानी जितेन्द्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 में खैरथल,अलवर राजस्थान में हुआ था। जितेन्द्र आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब चैनल से की थी। कोटा फैक्टरी में एक्टर को जीतू भईया के रोल में देख कर आज कल के यंगस्टर खुद को उनसे कनेक्ट कर पाते है। पंचायत-2 में भी इनके रोल को बहुत सराहना मिली। इनके पिता सिविल इंजीनियर थे। जितेन्द्र कुमार एक साधाकण परिवार से ताल्लुक रखते है। आइए जानते है एक्टर के छोटे से गांव से सपनों की दुनिया मुंबई पहुचने तक का सफर कैसै रहा?

जीतू भईया नाम ने बदल दी जिंदगी

एक्टर जितेन्द्र कुमार ने टीवीएफ की सीरीज ”पिचर्स” में जीतू का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वेब सीरीज ”कोटा फैक्ट्री” में भी जीतू भईया का रोल अदा किया तब से लोग इन्हें जीतू भईया के नाम से पुकारने लगे। यूं तो जितेन्द्र कई वेब स्टोरीज में दिखाई दे चुके हैं लेकिन पंचायत वेब सीरीज से इन्हें फेम मिली। इस वेब सीरीज में इन्होंने दमदार एक्टिंग की। वेब सीरीज पंचायत में इन्होंने ”सचीव” का रोल निभाया था, जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

2020 में बॉलीवुड में रखा कदम

जितेन्द्र कुमार ने साल 2020 में बॉलीवुड में एंट्री ली। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ”शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में काम किया। दोनों का किरदार काफी अहम था। इस फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र ने संलैगिंक का रोल अदा किया था। इसके बाद जितेन्द्र नेटफ्लिक्स पर आई मूवी ”चमन बहार” में भी दिखाई दिए थे।

Exit mobile version