नई दिल्ली। टेलीवीजन की चंद्रकांता मधुरिमा तुली टीवी की उन अभिनेत्रीयों में से एक हैं जो कि अपने गुस्सैल व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। फैंस को एक्ट्रेस के ब्रेकअप के बाद उनका ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए थे। मधुरिमा तुली अपने काम से ज्यादा ब्रेकअप के कारण से चर्चा में बनी रही हैं। एक्ट्रेस मधुरिमा तुली टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। अदाकारा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। मधुरिमा तुली का जन्मदिन 19 अगस्त 1986 में हुआ था। अदाकारा हमें बिग बॉस 13 में भी दिखाई दी थी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते है उनके बारें में कुछ खास बातें-
अक्षय कुमार के साथ किया काम
मधुरिमा तुली हमें बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं एक्ट्रेस छोटे परदे की बड़ी स्टार हैं। अपनी ऐक्टिंग के कारण से मधुरिमा की पहचान आज हर घर में है। मधुरिमा हमें अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में एक्टर की पत्नी का रोल अदा करते हुए नजर आईं थीं। एक्ट्रेस ने सालों पहले विशाल आदित्य सिंह को डेट किया था। कुछ महीनों में ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। जिसके बाद एक्ट्रेस के ब्रेकअप ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।