News Room Post

Happy Birthday Renuka Sahane: हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा रेणुका शहाणे का 56वां जन्मदिन आज, मराठी फिल्मों से करियर की हुई शुरूआत

नई दिल्ली। फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा रेणुका शहाणे बॉलीवुड में आज एक जाना पहचाना नाम हैं। रेणुका ने अपने किरदार से लोगों से खूब तारीफें बटोरी थी। एक्ट्रेस का आज यानी 7 अक्टूबर को जन्मदिन हैं।अदाकारा आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। रेणुका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान की भाभी से पहचान बनाई हैं। रेणुका ने मराठी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी और अब वह मराठी के साथ ही बॉलीवुड का भी जाना पहचाना नाम हैं। रेणुका अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी पहचानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दो को लेकर अपनी राय प्रकट करती हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

रेणुका सहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की दोनों की शादी को 19 साल हो चुके हैं। यह रेणुका और आशुतोष राणा की लव मैरिज हैं। हालांकि, रेणुका सहाणे की ये दूसरी शादी हैं पहली शादी उनकी मराठी डायरेक्टर और थिएटर राइटर से हुई थी। इनका यह रिश्ता इतना लंबा नहीं चल सका था। जिसके बाद उनकी जिंदगी में आशुतोष राणा ने एंट्री की। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत ही खास हैं। हम आपको बता दें कि दोनों कपल आशुतोष और रेणुका की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता के एक फिल्म के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजश्वरी सचदेव ने कराई थी।


जैसा कि हमने आपको बताया कि रेणुका सहाण अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस है। हाल ही में एक यूजर ने रेणुका को कहा था कि “रेणुका तुम सिर्फ एक डैम एक्ट्रेस हो” जिस पर रेणुका ने उसकी अच्छे से क्लास लगाई और उसे डैम(बांध) और डैम(लानत) में अतंर समझाया। और कहा कि हां मैं और हां मैं हूं डैम गुड एक्ट्रेस।”

Exit mobile version