नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके अभिनय, डांस और अदा के सब दीवाने हैं। एक्ट्रेस का जलवा फैंस पर ऐसा छाया था कि हर कोई उनका कायल था। जब भी श्रीदेवी की फिल्में थिएटर में लगती थीं। तब लोग उन्हें देखने के लिए बेसबरी से इंतजार करते रहते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में उन्होंने बड़ा नाम कमाया था। आज यानी 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन है।
श्रीदेवी का बॉलीवुड करियर
श्रीदेवी ने अपने बॉलीवुड करियर में कई शानदार फिल्में दीं। हिम्मतवाला,चांदनी, मिस्टर इंडिया,सदमा, इंग्लिश विंग्लिश जैसी मूवी में उन्होंने एक्टिंग की ऐसी लकीर खींची जिसे मिटाना किसी के बस में नहीं। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहलाईं। उन्होंने शौहरत और दौलत दोनों ही खूब मात्रा में कमाया। इतन ही नहीं, वह हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रीयों में शामिल रहीं। वो हर फिल्म के लिए लगभग 3.4 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपए तक फीस लेती थीं।
श्रीदेवी नेट वर्थ और प्रॉपर्टी
बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी की नेटवर्थ 35 मिलियन डॉलर यानी 227 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। दिलचस्प बात यह है कि उनकी संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की कोई हिस्सेदारी नहीं थी। वह अकेले खुद इतनी संपत्ति की मालकिन थीं। एक्ट्रेस के नाम पर मुंबई में तीन बंगले थे। यह तीनों बंगले श्रीदेवी ने अपनी कमाई से खरीदे थे। तीनों बंगलों की कुल कीमत करीब 62 करोड़ रुपए की बताई गई।