News Room Post

Happy Birthday Raveena Tondon: 90वें दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस रवीना टंडन का 48 वां जन्मदिन आज, जब अपने रिलेशनशिप की खबर को मीडिया में कर दिया था जाहिर

Happy Birthday Raveena Tondon: आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। रवीना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इनके पिता रवि टंडन, जो कि एक फिल्म निर्माता थे

नई दिल्ली। 90वें दशक की अदाकारा रवीना टंडन बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती हैं। अपने हुस्न से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रवीना टंडन हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। रवीना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इनके पिता रवि टंडन, जो कि एक फिल्म निर्माता थे, और माता वीना टंडन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने ये खुलासा भी किया था कि उनकी नाम उनके पिता और माता के नाम को मिला कर रखा गया हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें-

रवीना की लव लाइफ

वैसे तो बॉलीवुड में एक से एक जोड़ियां बनती है जो बड़े पर्दे पर छाई रहती हैं, कुछ जोड़ियां बड़ें पर्दे के साथ रियल लाइफ में भी चलती हैं तो वहीं कुछ सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित होती हैं। इन्हीं सब में से एक जोड़ी अजय देवगन और रवीना टंडन की जोड़ी हैं। अजय और रवीना की जोड़ी फिल्म दिलवाले में खूब जमीं थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और इस फिल्म के बाद से ही दोनों के रिश्ते की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, अजय देवगन ने इस खबर को हमेशा झूठ बताया और कहा कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं हैं। हालांकि, उस वक्त जब अजय और करिश्मा कपूर के प्यार की चर्चा भी सांतवे आसमान पर थी, तब रवीना ने खुद को अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप में बता कर मीडिया में ये बात का एलान करवा दिया था।

रवीना का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस क वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने फिल्म ”पत्थर के फूल” से बॉलीवुड में एट्री की थी। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म ”मोहरा”, ”अंदाज अपना अपना”, ”अखियों से गोली मारे”,”लाडला”, ”बुलंदी”, ”खिलाड़ियों का खिलाड़ी”, ”जिद्दी” जैसी फिल्मों में दिखाई दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस आखिरी बार ”केजीएफ-2” में दिखाई दी थी।

Exit mobile version