News Room Post

Top 5 Bhojpuri Holi Songs : भोजपुरी के इन 5 गानों से और ज्यादा रंगीन हो जाएगी आपकी होली, पवन सिंह से लेकर खेसारी तक के गाने है शामिल

नई दिल्ली । होली में अब बस कुछ दिनों का समय बचा हुआ है, लोगों में होली को लेकर जमकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है, बाजारों में रौनक छाई हुई है चारों ओर खुशियों का माहौल है। अब जब होली की बात हुई है तो हम भोजपुरी गानों को कैसे भूल सकते हैं, होली में अगर भोजपुरी गाने न चले तो होली अधूरी सी लगती है। तो चलिए आज आपको इस खबर के जरिए भोजपुरी का टॉप 5 होली के गानों के बारे में बताते हैं जिसे सुन आपकी होली और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगी।


पवन सिंह का गाना – ‘लहंगवा लस लस करता’

होली में हम भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गानों को कैसे भूल सकते हैं इनके तो वैसे कई लाजवाब गाने हैं लेकिन इनका एक फेमस गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ करता होली पर काफी सुना जाता है। बता दें ‘लहंगवा लस लस करता’ गाना 3 साल पहले रिलीज हुआ था लेकिन आज भी इस गाने को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की कलाकारा नीलम गिरी दिख रही हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना – ‘भिज जाला लहंगा’

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी होली में लोगों के मनोरंजन के लिए अपने कई गाने रिलीज करते हैं। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का ‘भिज जाला लहंगा’ इस होली काफी धूम मचा रहा है। बता दें इस मजेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। तो इस होली ये गाना भी आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का गाना – ‘देवर प रहब होली में’

इन दिनों सोशल मीडिया पर अरविंद अकेला कल्लू का एक भोजपुरी होली गाना खूब सुर्खियों में है। दरअसल, ‘देवर प रहब होली में’ गाने ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। बता दें इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पा राज के साथ गाया है।

अंकुश राजा का गाना – ‘ना ए जीजा 2.0’

होली में अक्सर लोग तेज और धमाकेदार गाने ज्यादा पसंद करते हैं। तो अंकुश राजा और शिल्पी राज का एक गाना ‘ना ए जीजा 2.0’ आपको होली में काफी पसंद आने वाला है। इस गाने में अंकुश राजा के साथ शिल्पी राघवानी दिख रही हैं।

समर सिंह का गाना – ‘गलिया लाल कईले जीजा जी’

इस होली आप भोजपुरी के एक और स्टार कलाकार समर सिंह का नया गाना ‘गलिया लाल कईले जीजा जी’ अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये गाना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

Exit mobile version