नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आते हैं। ऐसे में आज सुबह-सुबह अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं क्या है ट्रेलर में खास!
अक्षरा सिंह के फिल्म का ट्रेलर:
अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर आज यानी 14 जून को सुबह-सुबह रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में आप देखेंगे कि अक्षरा सिंह की शादी एक्टर अंशुमान सिंह से हो जाती है। नखरे वाली अक्षरा को अंशुमान शादी के बाद पलकों पर बिठाकर रखते हैं। वो अक्षरा से कोई काम नहीं करवाते हैं न किसी को करवाने देते हैं। उनके हिस्से का सारा काम भी अंशुमान खुद करते हैं।
ये सब देखकर अंशुमान के घरवाले अक्षरा से नाराज हैं और उन्हें लगता है कि अक्षरा ने उनके बेटे पर जादू कर दिया है। फिर अचानक एक दुर्घटना में अंशुमान पैरालाइज हो जाते हैं। इस हादसे का जिम्मेदार अंशुमान के घर वाले अक्षरा को मानते हैं। तमाम तानों और नफरत के बावजूद अक्षरा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं और उनकी खूब सेवा भी करती है। अब इनकी प्रेम कहानी को और क्या-क्या परीक्षा देनी होगी…ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
बता दें कि फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगावन” में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह राजपूत के अलावा अयाज़ खान अमित शुक्ला, विद्या सिंह प्रेम दुबे , ज्योति मिश्रा , पल्लवी कोहली जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इस्तियाक शेख बंटी ने किया है। कथा , पटकथा व संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। फिल्म के गीतकार जहां अरबिंद तिवारी , प्यारे लाल यादव हैं वहीं फिल्म में साजन मिश्रा का संगीत है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, अविनाश रोहरा हैं। अभी तक फिल्म के रिलीज की तारीख पर से पर्दा नहीं उठाया गया है।