News Room Post

सामने आया अक्षरा सिंह की नई फिल्म ”अग्निसाक्षी” का ट्रेलर, देवरानी से अपने पति की दूसरी शादी करा रहीं हैं एक्ट्रेस

Akshara Singh's Film Agnisakshi Trailer Out: अक्षरा को इंस्टाग्राम पर भी 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अक्षरा सिंह के फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फाइनली अक्षरा सिंह की नई फिल्म ''अग्निसाक्षी'' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर भी 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अक्षरा सिंह के फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फाइनली अक्षरा सिंह की नई फिल्म ”अग्निसाक्षी” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं क्या है ट्रेलर में खास!


अक्षरा की फिल्म का ट्रेलर :

अक्षरा सिंह की नई फिल्म ”अग्निसाक्षी” का ट्रेलर बीती शाम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षरा सिंह के देवर की शादी कहीं नहीं हो पा रही है क्योंकि उसकी एक आंख नहीं है। अब देवर की शादी कराने के लिए अक्षरा एक अजीब तरकीब निकालती हैं। अक्षरा सिंह लड़की वालों को अपने पति की फोटो भेज देती है और शादी देवर से करा देती है। लेकिन सुहागरात पर जब दुल्हन आपने असली दूल्हे को देखती है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है और यहां से असली तांडव शुरू होता है।


अक्षरा की देवरानी अक्षरा के पति को ही अपना पति मानती है। फिर हालात ऐसे हो जाते हैं कि मज़बूरी में अक्षरा को अपने पति की दूसरी शादी अपनी देवरानी से करानी पड़ती है और अपनी देवरानी को अक्षरा अपनी सौतन बनाकर ले आती है।

बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह के साथ प्रदीप पांडेय “चिंटू” और एक्ट्रेस तनुश्री नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में राज सिंह राजपूत, आकाश यादव, विपिन सिंह, ग्लोरी महानता, मनोज द्विवेदी, लाखन भारद्वाज पंडित, उदय श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, के के गोस्वामी, शकीला मजीद, मंटू लाल, सुमित सिंह “श्रीनेत्रा”अजीत मंडल,राहुल मिश्रा,ओम साव जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। ”अग्निसाक्षी” का निर्माता और निर्देशक दोनों ही राजकुमार आर पांडेय हैं। इतना ही नहीं इन्होने ही फिल्म का गीत और संगीत भी दिया है।

Exit mobile version