News Room Post

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने चीनी सामानों का किया बहिष्कार, फैंस से भी आग्रह किया

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना सभी चीनी एप्लिकेशन का बहिष्कार कर रही हैं और कोरोनावायरस को लाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। फैंस से भी उन्होंने चीनी सामानों के बहिष्कार का आग्रह किया है।


चाहत ने कहा, “चीन इस वायरस को लाने में सबसे आगे रहा है। हम सभी वायरस के पीछे के मकसद को जानते हैं। उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उनके सामानों और उनकी सेवाओं का बहिष्कार करके हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। हम भारतीय सेवाओं के लिए और अधिक दरवाजे खोल रहे हैं।”


उन्होंने कहा, “अगर 1.3 अरब भारतीय ऐसा करते हैं, तो यह उनके बहुत बड़ा झटका है। होगा। वे हमारी सीमाओं पर हमारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सबक सिखाने का यह उचित समय है।”

चाहत ने कोरोना संकट के मद्देनजर सबसे घर पर रहने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड गलियारे में ऐसी खबरें है कि चाहत खन्ना फेमस सिंगर मीका सिंह को डेट कर रही हैं।

Exit mobile version