News Room Post

Tv Serials Update 7 February 2023: आरोही के सामने आएगा अक्षरा का सच तो प्रीता पर गोली चलाएगी अंजलि!

Tv Serials Update 7 February 2023: आज के एपिसोड में रूही की तबीयत खराब हो जाती है और मंजरी अभिमन्यु को फोन करती है। मनीष अभिमन्यु को रूही के पास जाने के लिए कहता है। रूही ने बुरा सपना देखा होता है तो वो बहुत डरी हुई होती है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि रुही को सच पता चल जाता है और वो आरोही से मिलने की जिद करती है।अभिमन्यु उसे आरोही से मिलाता है। रुही कहती है कि मेरे पापा तो स्टार बन गए लेकिन मम्मी को मत बनने देना। वहीं कुंडली भाग्य में  गुंडे एक बार फिर लुथरा परिवार पर हमला करते हैं। उनका निशाना प्रीता होती है लेकिन गोली अर्जुन को लग जाती है। अर्जुन प्रीता से कहता है कि मरने से पहले उसे कुछ बताया चाहता है लेकिन प्रीता कहती है कि उसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

रूही के लिए जैम बनाकर भेजेगी अक्षरा

आज के एपिसोड में रूही की तबीयत खराब हो जाती है और मंजरी अभिमन्यु को फोन करती है। मनीष अभिमन्यु को रूही के पास जाने के लिए कहता है। रूही ने बुरा सपना देखा होता है तो वो बहुत डरी हुई होती है। हालांकि अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन रूह को सिर्फ उसकी माताश्री चाहिए होती है। रुही कुछ भी खाने से मना करती है लेकिन जैम खाने के लिए हां कर देती है। अभिमन्यु अभिनव के पास फोन करता है और सब कुछ बता देता है। अक्षरा जैम बनाने के लिए हां कर देती है।  अक्षरा परेशान है, वो जानना चाहती है कि आरोही कैसी है। वो हिम्मत करेगा कायरव को फोन करती है लेकिन कायरव उसे सुना देता है।  उधर अभिमन्यु खुद आरोही को स्कूल के लिए तैयार करता है। आने वाले एपिसोड में आरोही को अक्षरा के बारे में पता चलेगा।

प्रीता पर गोली चलाएगी अंजलि!

वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि बंदूक लिए प्रीता को निशाना बनाने की कोशिश करती है। इसी बीच महेश को लूथरा परिवार की महिलाओं पर गर्व होता है कि कैसे वो गुंडों का सामना कर रही हैं। महिलाएं ही मनीष को गुंडों से बचाती हैं। जिसके बाद  अंजलि को प्रीता पर गोली चलाने का मौका मिलता है लेकिन तभी पृथ्वी के बंदूक के निशान पर राखी आ जाती है। पृथ्वी चिल्लाता है कि वो राखी को मार देगा। जैसे ही पृथ्वी गोली चलाता है,तभी बीच में अर्जुन आ जाता है और उसके हाथ पर गोली लग जाती है। अर्जुन को गोली लगता देख सबकी चीख निकल जाती है।

Exit mobile version