News Room Post

#21YearsOfHeraPheri: परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार स्टारर ‘हेरा-फेरी’ के 21 साल हुए पूरे, ट्विटर पर फैंस कर रहे ऐसे सेलिब्रेट

#21YearsOfHeraPheri: साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म हेरा-फेरी (Hera Pheri) आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बुधवार को 21 साल पूरे (21 Years Of Hera Pheri) कर लिए। परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

hera pheri movie

नई दिल्ली। साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म हेरा-फेरी (Hera Pheri) आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बुधवार को 21 साल पूरे (21 Years Of Hera Pheri) कर लिए। परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। ये फिल्म आज भी दर्शकों को गुदगुदाती है। इस क्लासिक फिल्म का हर सीन और डायलॉग सुपर हिट है। इस फिल्म की रिलीज हुए भले ही 21 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग इसे उतनी ही दिलचस्पी से देखते हैं, जितना पहले देखते थे।

इस फिल्म को कभी कोई भूल नहीं सकता। ये फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि इसका दूसरा पार्ट भी साल 2006 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म भी हिट रही। खास बात ये है कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन रहा है। जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कास्ट ने भी ‘हेरा-फेरी’ के 21 साल हुए पूरे होने पर ट्वीट किया, साथ ही पुरानी यादे ताजा की। सुनील शेट्टी ने लिखा, ”इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हम इस बात को कम आंकते हैं कि समय कितनी जल्दी उड़ता है। ऐसा लगता है कि मैंने झपकी ले ली, और 21 साल बीत गए। साथ ही अक्षय ने भी सुनील के ट्वीट को रीट्वीट किया।

‘हेरा-फेरी’ के 21 साल हुए पूरे होने पर ट्विटर यूजर इस सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े मजेदार सीन और मीम्स शेयर कर रहे हैं। साथ ही परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की एक्टिग की तारीफ भी कर रहे हैं।

Exit mobile version