News Room Post

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया के बेबी शॉवर सेरेमनी की अनसीन फोटोज, सास नीतू कपूर ने बहू पर लुटाया खूब सारा प्यारा

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया के बेबी शावर में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवालों को देखा गया। होने वाले बच्चे और आलिया को आशीर्वाद देने के लिए करण जौहर, अयान मुखर्जी, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर,सोनी राजदान, महेश भट्ट और करीबी दोस्त आए।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ सुना दी थी। जिसके बाद कल यानी 5 सितंबर को नीतू कपूर ने अपनी बहू रानी के लिए बेबी शावर रखा और खूब इंजॉय किया। अब आलिया के बेबी शावर की प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में कपूर से लेकर भट्ट परिवार तक नजर आ रहा है। हर कोई होने वाली मांं आलिया पर प्यार बरसा रहा है। तो चलिए बेबी शावर की कुछ अनसीन फोटोज आपको दिखाते हैं।

बेहद सिंपल और प्यारी लगी आलिया

आलिया के बेबी शावर में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वालों को देखा गया। होने वाले बच्चे और आलिया को आशीर्वाद देने के लिए करण जौहर, अयान मुखर्जी, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर,सोनी राजदान, महेश भट्ट और करीबी दोस्त आए। बात करें आलिया की तो एक्ट्रेस सिंपल और ट्रेडिशनल येलो सूट में नजर आईं। जिसमें वो बेहद प्यारी लगी। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो एक्टर बेबी पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। बेबी शावर की फोटोज देखकर साफ लगता है कि सभी लोगों ने खूब मस्ती की है।

ऑरेंज आउटफिट में दिखे रणबीर

एक्ट्रेस और रणबीर की बहन करिश्मा कपूर भी पिंक आउटफिट में नजर आई। करिश्मा रिद्धिमा कपूर और अपनी बुआ के साथ मस्ती करती दिखी। सेरेमनी में आलिया की दोस्त और बहन शाहीन भी नजर आई। बेबी शावर की फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई आलिया पर प्यार लुटा रहा है।

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। कमाई के मामले में फिल्म का पहला हफ्ता काफी अच्छा रहा है लेकिन दिन बढ़ने के साथ फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है।

Exit mobile version