News Room Post

Kareena Kapoor के दूसरे बेटे जेह की तस्वीर हुई लीक, यहां देखें अनसीन तस्वीरें

नई दिल्ली। बीते महीने एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हालांकि पहले करीना कपूर दूसरे बेटे जेह को मीडिया की नजरों से बचाने का सोच रही थी। यही कारण था कि सोशल मीडिया पर जेह की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी, लेकिन अब जेह की कई अनसीन तस्वीरें सामने आ गई हैं।

दरअसल, करीना कपूर खान के इंस्टा फैनक्लब पर छोटे नवाब जेह की दो तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मम्मी करीना कपूर अपने बेटों संग खेलते हुए दिखाई दे रही है। पहली तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें तैमूर है। जहां तैमूर ने किताब पकड़ी हुई है। इस दौरान तैमूर करीना की गोद बैठे बुक की तरफ ध्यान देते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान के साथ उनके छोटे बेटे जेह हैं। इस तस्वीर में जेह प्ले जिम में खेलते दिख रहे हैं। वहीं करीना उन्हें माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मां-बेटे का शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। फैंस लिटिल नवाब को क्यूट और एडोरेबल बता रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी करीना कपूर ने अपने इंस्टा पर जेह की दो तस्वीरें सांझा की थीं लेकिन उन तस्वीरों में जेह का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। इसके अलावा करीना के छोटे नवाब के नाम का ऐलान भी बीते दिनों ही हुआ है।

आपको बता दें, करीना कपूर खान अपनी किताब को लेकर विवादों में फंस गई है। दरअसल, बीते शुक्रवार (9 जुलाई, 2020) को करीना कपूर खान ने अपनी किताब लॉन्च की थी जिसका टाइटल ‘Pregnancy Bible’ है। इस किताब के टाइटल को लेकर अब एक ईसाई संगठन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संगठन ने किताब के टाइटल से उनकी और उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होना कारण बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में इस किताब के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

 

Exit mobile version