News Room Post

वरुण धवन,अनिल कपूर और नीतू सिंह कोरोना पॉजिटिव, ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग रुकी

jug jug jiyo film2

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी कहा इस महामारी की चपेट से बच सकते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि वरुण धवन (Varun Dhawan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), नीतू सिंह (Neetu Singh) और निर्देशक राज मेहता (Raj Mehta) कोरोना वायरस से संक्रमित (Corona positive) पाए गए हैं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

दरअसल, ये सभी कलाकार चंढीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच खबर आई की ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोड्कशन की है।

हालांकि अभी तक इन कलाकारों की और से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सेट के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी है और बताया है कि इस सितारों के संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रुक दी गई है।

कुछ समय पहले नीतू कपूर ने अपना डांस वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘घाघरा’ पर डांस करते नजर आई थी। फैंस को उनका ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा था।

नीतू कपूर का ये डांस वीडियो और उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। मास्टरजी के नाम से मशहूर कोरियॉग्रफर राजेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस वीडियो शेयर किया था। नीतू कपूर जिस गाने पर डांस कर रही हैं वो रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। आप भी देखिये ये वीडियो-

बता दें कि एक्ट्रेस नीतू सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Exit mobile version