News Room Post

Varun Dhawan: आईफा 2023 में वरुण धवन ने अपने डांस से मचाया तहलका, एक्टर के एनर्जी भरे इस परफॉरमेंस को देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स 2023 अब खत्म हो चुका है। पिछले दो दिन से अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आईफा की शुरुआत हुई थी। इस अवॉर्ड फक्शन में कई सितारों ने शिरकत ली थी। कई सितारों को अवॉर्ड भी मिला। शो की कमान इस बार विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के हाथों में थी। इन दोनों एक्टर ने इस शो को होस्ट किया था। इसके अलावा सलमान खान, सारा अली खान, नोरा फतेही, राजकुमार राव, अनिल कपूर और वरुण धवन सहित अन्य सितारों ने शिरकत ली है।  इस दौरान सलमान खान के अलावा भी कई सितारों का डांस देखने को मिला जिसमें वरुण धवन का नाम भी शामिल है।

वरुण धवन ने किया बेहतरीन डांस

वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक्टर ने आईफा के अवॉर्ड शो में अपने डांस से लोगों को काफी खुश किया। वरुण धवन के डांस का वीडियो आईफा ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। एक्टर अपने गाने हिट है पंजाबी गाने में थिरकते दिख रहे है। वरुण ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना है जिसमें वह बेहद ही हैडसम दिख रहे है। वरुण अच्छे एक्टर के साथ-साथ अच्छे डांसर भी है। एक्टर का डांस देख कर हर को तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।

यूजर्स ने की तारीफ

वरुण का डांस देख हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। एक यूजर ने लिखा अमेजिंग परफॉर्मेंस। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वाओ। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा बेस्ट। वहीं एक यूजर ने लिखा उनका पूरा ऊर्जावान प्रदर्शन देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा वह गर्मी सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।  वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ओह माय गॉड।

Exit mobile version