News Room Post

वरुण धवन की नई फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का पोस्टर रिलीज, इस किरदार में आएंगे नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का ऐलान हो गया है। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बना चुके निर्देशक शशांक खेतान इस फिल्म के निर्देशक होंगे। फिल्म के पोस्टर के साथ इसका ऐलान हुआ है। पोस्टर में वरुण के हाथ में एक पिस्तौल है, और वो बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ एक अंडरवियर पहन रखा है।

पोस्टर शेयर करते हुए शशांक खेतान ने लिखा है- मैं वरुण धवन और करण जौहर तीसरी बार साथ आ रहे हैं… और इस बार ये महा एंटरटेनर होगा। 1 जनवरी 2021.

वरुण धवन ने इसी पोस्टर को शेयर  करते हुए लिखा है- मिस्टर लेले मजा लेले। करण जौहर मुझे माफ कर दो। शशांक खेतान चलो चलो, घर चलो।

‘मिस्टर लेले’ में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जब फिल्म की घोषणा की गई थी, तब जाह्नवी की जगह कियारा अडवाणी को फाइनल किया गया था, लेकिन बाद में डेट्स की कमी की वजह से कियारा की जगह जाह्नवी को कास्ट किया गया।

बता दें कि वरुण धवन, फिलहाल अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की रिलीज की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर हैं। 24 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हो रही है।

Exit mobile version