News Room Post

Varun ki Shadi: वरुण धवन आज नताशा संग बधेंगे सात फेरो में, जश्न की तस्वीरें आई सामने

varun ki shadi

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ 24 जनवरी को सात फेरे लेने वाली है। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीरें सामने आई है। वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शुक्रवार को वरुण और नताशा की फैमली अलीबाग के लिए रवाना हो गई। जहां सभी रस्में शुरू हो गई है। ये शादी अलीबाग के लग्जरी द मेंशन हाउस में होने वाली है।


शादी में 50 लोग होंगे शामिल

वरुण और नताशा अपनी शादी को प्राइवेट रखने वाले हैं। इस शादी में उनका परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। खबरों की मानें तो वरुण की शादी में कुल 50 लोग मौजूद रहेंगे। जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सितारें शिरकत हो सकते हैं। हालांकि अभी भी उनकी गेस्ट लिस्ट पर सस्पेंस बना हुआ है।

शादी से पहले की रस्में

शनिवार को संगीत सेरेमनी हुई। जिसके लिए वरुण वेडिंग वेन्यु के बाहर स्पॉट किए गए। उन्हें व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और चेहरे पर मास्क के साथ देखा गया। उनके अलावा उनके साथ उनके पैरेंट्स और भाई रोहित धवन भी नजर आएं।

वरुण के संगीत की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें वो अपने दोस्तो संग काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनकी एक ग्रुप तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनके दोस्त नजर आ रही है। जिसमें सेलिब्रिटी डिजाइनर मनोष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ भाई रोहित धवन, कुनाल और शशांक खेतान भी नजर आ रहे हैं।

उनकी शादी अलीबाग के लग्जरी द मेंशन हाउस में होने वाली है। इसकी शानदार वेन्यू की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां बड़ी-बड़ी पार्टीज और शादियां होती हैं।

Exit mobile version