News Room Post

Javed Khan Amrohi Died: नहीं रहे अभिनेता जावेद खान अमरोही, 150 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल जाने माने मशहूर कलाकार जावेद खान अमरोही (Veteran actor Javed Khan Amrohi) का देहांत हो गया है। वह महज 70 साल के थे। हालांकि उनकी मृत्यु किसी वजह से हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आज शाम को ही मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बता दें कि अंदाज अपना अपना, चक दे इंडिया, लगान, फिर हेरा फेरी, जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी।

टीवी से लेकर बॉलीवुड जगत तक जावेद खान अमरोही ने अलग-अलग किरदारों से पर्दे पर जलवा बिखेरा और दर्शकों को इंटरटेन किया। आखिरी बार वो फिल्म सड़क-2 में नजर आए थे। वो अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे कई दिग्गजों के साथ काम किया।

मुंबई में जन्में जावेद अमरोही ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्मों में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी कर चुके है। वहीं जावेद खान अमरोही के निधन की अचानक सूचना प्राप्त होने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने जावेद खान अमरोही के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा, ”विनम्र श्रद्धांजलि जावेद ख़ान साहब। बेहतरीन अभिनेता, वरिष्ठ रंगकर्मी, इप्टा के सक्रिय सदस्य।”

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि-

Exit mobile version