News Room Post

Vicky Kaushal Dance Video: क्या विक्की कौशल ने किया ईसाई धर्म का अपमान! डांस वीडियो में ऐसा क्या कर गए एक्टर?

नई दिल्ली।क्रिसमस 2023 का सेलिब्रेशन का जश्न अब तक चल रहा है। बॉलीवुड के क्यूट कपल को क्रिसमस पार्टी में देखा जा रहा है तो कुछ लोग अपने घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी हाल ही में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। इसी बीच विक्की कौशल का एक  डांस वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन यूजर्स को क्रिसमस पर विक्की का डांस करना पसंद नहीं आया।

डांस करते दिखे विक्की

सोशल मीडिया पर क्रिसमस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विक्की कौशल, सनी कौशल और अंगद बेदी मिलकर क्रिसमस के दिन पंजाबी गानों पर डांस कर रहे हैं। विक्की और अंगद बेदी पंजाबी स्टाइल में भांगड़ा कर रहे हैं और बाकी लोग दोनों के डांस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो वाकई बहुत प्यारा है। क्रिसमस हो या एनिवर्सरी विक्की किसी भी मौके पर अपना डांस टैलेंट दिखाने का मौका नहीं छोड़ते हैं लेकिन कुछ यूजर्स को क्रिसमस पर विक्की  सनी कौशल और अंगद बेदी का पंजाबी डांस पसंद नहीं हैं। यूजर्स इसे ईसाई धर्म का अपमान बता रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स को विक्की का डांस आग लग रहा है।

क्या विक्की ने बनाया ईसाई धर्म का मजाक

एक यूजर ने लिखा- मुझे यकीन है कि कैटरीना का परिवार ईसाई धार्मिक अवकाश पर आपके कॉमेडी की सराहना नहीं करेगा। आश्चर्य है कि यदि उन लोगों ने  ने 1000 भारतीय उत्सवों में से किसी एक का मजाक उड़ाया तो आपके परिवार को कैसा लगता है।हालांकि कुछ यूजर्स तीनों स्टार्स के डांस को एंजॉय कर रहे हैं और तीनों को प्योर पंजाबी बता रहे हैं। विक्की का डांस को यूजर्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। यूजर्स पोस्ट पर फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version