News Room Post

Viral Video: Shah Rukh Khan का इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल, जन्मदिन को इस तरह किया सेलेब्रेट

नई दिल्ली। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का जन्मदिन बीत गया है। लेकिन शाहरुख खान की खबरें अभी भी चल रही हैं। कल उन्होंने अपने बर्थडे (Shah Rukh Khan) के मौके पर पठान का टीज़र (Pathaan Teaser) रिलीज़ किया। जो लोग उनके घर के बाहर उनसे मिलने के लिए बेकरार थे उनसे मुखातिब हुए। बालकनी में जाकर उन्होंने सेल्फी ली और लोगों की तरफ हाथ लिया। पठान टीज़र को रिलीज़ करके उन्होंने अपने फैंस को भी तोहफा दिया। कुछ ने पठान के टीज़र को अच्छा बताया तो वहीं कुछ ने उसकी बुराई की। इसके अलावा बॉयकॉट पठान (Boycott Pathaan) भी ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर जश्न मनाने भी पहुंच गए और एक बार फिर छइयां छइयां गाने पर थिरकते दिखाई दिए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो देखिए और बताते हैं आपको पूरी खबर क्या है।

अपने फैंस से रूबरू होने के बाद शाहरुख खान एक एसआरके डे इवेंट में भी शामिल हुए। इस मौके पर वो काफी उत्साहित दिखे। शाहरुख इस मौके पर व्हाइट टीशर्ट के साथ जैकेट और डेनिम में थे। जब शाहरुख मन्नत के बाहर अपने फैंस से मिले थे उनसे रूबरू हुए थे तब भी उन्होंने ये ही कपड़े पहन रखे थे। खैर तो कल था शाहरुख खान का जन्मदिन और शाहरुख शामिल हुए एक इवेंट में जहां का एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इवेंट में शाहरुख खान छइयां छइयां गाने पर थिरकते दिखे। वहीं उनके फैंस भी शाहरुख को चीयर कर रहे हैं और उनके साथ इस जश्न का हिस्सा हो रहे हैं।

57 वर्ष के शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपने फैंस के साथ जन्मदिन मनाया और एक डे इवेंट में भी वो शामिल हुए। शाहरुख खान के साथ उनके करीब 1000 फैंस इस जश्न इस इवेंट का हिस्सा रहे। शाहरुख ने इस मौके पर केक भी काटा और जन्मदिन का उत्सव भी मनाया। शाहरुख खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें से एक वीडियो में वो छइयां छइयां गाने पर डांस भी कर रहे हैं। वीडियो में आप शाहरुख को डांस करते हुए और उनके फैंस का उनके लिए चीयर करते हुए देख सकते हैं। शाहरुख के फैंस उनकी फिल्म पठान के लिए भी उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि शाहरुख की फिल्म पठान एक बड़ी हिट होने वाली है। जबकि पठान का विरोध पहले भी हुआ है और एक बार फिर शुरू हो चुका है।

 

Exit mobile version