News Room Post

Tunisha Sharma video: वायरल हुआ शीजान खान संग तुनिशा शर्मा का Video, सारी हदें पार कर इतने पास नजर आए दोनों

Tunisha Sharma

नई दिल्ली। 20 साल तुनिशा शर्मा ने जिस तरह से फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया उसने सभी को चौंका दिया है। इस मामले में पुलिस ने तुनिशा के को-स्टार शीजान को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक्ट्रेस तुनिशा की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर हुआ है और इसके लिए शीजान आरोपी हैं। तुनिशा की मां ने आरोप लगाया था कि पहले शीजान ने मेरी बेटी के साथ रिश्ता बनाया और बाद में ब्रेकअप कर लिया। इस ब्रेकअप से तुनिशा टूट गई थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या का फैसला लिया। उनकी बेटी की मौत के पीछे शीजान आरोपी है।

तुनिशा की मां के इन आरोपों के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पुलिस कस्टडी में शीजान ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं। तुनिशा आत्महत्या मामले में आरोपों का सामना कर रहे शीजान ने बताया कि इससे पहले भी तनिशा आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पिछली बार उन्होंने एक्ट्रेस को बचा लिया था। इस बारे में तनिशा की मां को भी उन्होंने जानकारी दी थी। शीदान ने ये भी बताया कि उन्होंने तनिशा संग इसलिए भी ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि दोनों के बीच काफी उम्र का फासला था और दोनों के धर्म भी अलग थे।

हालांकि तुनिशा की मां शीजान की इन बातों को नकार रही है। उनका (तुनिशा की मां) कहना है कि शीजान के और भी लड़की से संबंध थे। तनिशा के होने के बावजूद शीजान दूसरी लड़कियों संग बातचीत किया करता था। तुनिशा शीजान संग शादी करना चाहती थी लेकिन शीजान ने साफ इंकार कर दिया था। इन्हीं सब वजहों से वो परेशान रहने लगी थी।

अब इस बीच तुनिशा और शीजान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो शीजान के साथ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है। शीजान के हाथों में एक खाली गिलास दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाना बज रहा है जिस पर शीजान और तुनिशा लीपसिंग करते हुए डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तुनिशा की आंखों में शीजान के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है। अब तुनिशा की मौत के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो के कमेंट में लोग गुस्सा भी जता रहे हैं। कोई वीडियो देखने के बाद ये कह रहा है कि तुनिशा के साथ लव जिहाद किया गया है। तो कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे ही हमारी बहनें मरती रहेंगी।

Exit mobile version